{"_id":"589b67ac4f1c1b945237a873","slug":"the-problem-is-lack-of-passengers-grew-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें कम होने से यात्रियों की बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें कम होने से यात्रियों की बढ़ी समस्या
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे में भटकते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी में रोडवेज बसों के जाने से सफर करने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को बस अड्डे में घंटों इंतजार के बाद बसें मिलीं। कानपुर, इलाहाबाद से आने वाली बसें भी सवारियों से भरी हुई आईं।
जिले की डिपो से कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ और बांदा रूट पर परिवहन निगम की बसें चलती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को 39 और बुधवार को एक रोडवेज बस विधान सभा चुनाव ड्यूटी के लिए भेज दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के हथगाम, असोथर रूट पर चलने वाली बस बंद हो गई है। इससे रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
दोपहर को बांदा जाने वाले यात्री रफीक अहमद व शिव प्रसाद ने बताया कि एक घंटे से बस अड्डे में बैठे हैं। अभी तक बस नहीं आई है। अभी तक 20 से 30 मिनट में बांदा रूट के लिए बसें चलती थी। एआरएम ओपी ओझा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बसों को चुनाव में भेजी गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के रूट में बस चलाने की व्यवस्था की जाएगी। कानपुर, इलाहाबाद रूट में चलने वाली बसों के चक्कर बढ़ा दिए जाएंगे।