फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The pain of B.Ed candidates spilled over the court's decision

Fatehpur News: कोर्ट के फैसले पर छलका बीएड अभ्यर्थियों का दर्द

Sat, 12 Aug 2023 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The pain of B.Ed candidates spilled over the court's decision
फतेहपुर। बीएड, बीटीसी मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले पर बीएड अभ्यर्थियों का दर्द छलक पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी टीचर भर्ती से बीएड को बाहर करने का फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जहां बीटीसी प्रशिक्षु खुशी जता रहे हैं। वहीं, बीएड वालों के लिए यह फैसला हताश करने वाला रहा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार को दिए इस फैसले के बाद अब केवल बीटीसी डिप्लोमा धारक ही तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा लेवल-1 के लिए पात्र होंगे। लेवल-1 (पहली से पाचवीं कक्षा तक) में बीएड अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे। बीएड वाले अब प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन

टीसी गांव के रहने वाले बीएड अभ्यर्थी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि एनसीटीई के नोटिफिकेशन के बाद लाखों रुपए खर्च करके बीएड किया था। बिहार शिक्षक भर्ती में आवेदन भी किया है। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने हताश कर दिया है। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed