{"_id":"0dbcc5f1a7374c97d78d8b3211ebab48","slug":"the-next-government-in-the-state-the-bjp-will-have-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सूबे में अगली सरकार भाजपा की बनानी होगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सूबे में अगली सरकार भाजपा की बनानी होगी’
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत करने पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनानी होगी। सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बधाइयां दीं। यहां केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि अब महाजनसंपर्क अभियान को तेजी के साथ चलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाना होगा। तभी इस प्रदेश से जंगलराज का खात्मा कर इसे उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को देर शाम नगर के गांधी चौराहे के समीप बाबा कुटी में भाजयुमो के संयोजक मधुराज विश्वकर्मा, रामजी गुप्ता, आलोक शुक्ला, कल्लू, केशन, रोहित आदि ने केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में बैठक हुई। साध्वी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर शुरू करने की सलाह दी। यहां प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार, पूर्वमंत्री राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता चार्ली, नगर अध्यक्ष सुल्तान सिंह, बीरेंद्र तिवारी, दिनेश मिश्रा, अनिल त्यागी, सुनील तिवारी, सोमवती निषाद, श्रवण गुप्ता, अवधेश सिंह, रजत गुप्ता आदि ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए प्रदेश की सपा सरकार को माफियाओं की सरकार करार दिया। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मलवां, जोनिहां, बराती नगर सहित दर्जनों गांव में जाकर जन संपर्क किया।
विज्ञापन
इंसेट
समस्याओं का लगा रहा अंबार
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के महा जनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों ने समस्याओं का अंबार लगा दिया। यहां पानी, बिजली, सूखे पड़े तालाबों, बेमौसम बर्बाद हुई किसानों की फसलों का मुआवजा न मिलने के अलावा भाजपा नेता नकुल पटेल ने मंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि राम गंगा नहर का ममरेजपुर और उमरगहना से मलवां रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले मार्ग में बने पुल पूरी तरह से कई वर्षों से टूटे पड़े है। इनको बनवाए जाने की मांग कई बार की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।
विज्ञापन