{"_id":"57eab7624f1c1bf70a576214","slug":"the-new-depot-has-eight-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो को नई आठ बसें मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो को नई आठ बसें मिली
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने जिले के डिपो में आठ नई बसों की सौगात दी है। इससे झांसी, टनकपुर, चित्रकूट और जमरावां रूट में बसों का संचालन शुरू हो गया है। बांदा रूट पर भी बसें बढ़ा दी गई हैं। वरिष्ठ सहायक प्रबंधक ओपी सोनकर ने बताया कि जमरावा के ग्रामीणों की मांग पर हुसैनगंज रूट पर रोडवेज की सेवा शुरू की गई है।
झांसी के लिए सुबह आठ बजे बस अड्डा से बस जाने का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार फर्रुखाबाद होकर टनकपुर जाने वाली बस सुबह नौ बजे, खागा होकर चित्रकूट जाने के लिए सुबह सात बजे बसों का समय निर्धारित है। बता दें कि शासन के निर्देश पर डेढ़ महीना पहले डिपो की 11 बसें ललितपुर डिपो मेें भेज दी थीं।
इसके अलावा आठ बसों को निगम ने नीलाम करा दिया है। इससे जिले की रोडवेज सेवा अव्यवस्थित हो गई थी। खासकर बांदा रूट की सबसे अधिक बसें ललितपुर भेजी गई थी, जिससे बांदा, बहुआ, तिंदवारी जाने वाले यात्रियों को अधिक समस्या हो रही थी।