{"_id":"57c875584f1c1b5a212cb6ce","slug":"the-message-of-the-greenery-planting-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
साइकिल वितरित करते सदर तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकृति और बेटी दो ही समाज में ऐसी चीजें हैं जिससे समाज चलता है। बेटी नहीं रहेगी तो समाज अधूरा रहेगा और पेड़ नहीं होंगे तो दुनिया नहीं रहेगी। हम सभी को जरूरत है कि इन दोनो को संरक्षित करके चले। अंधाधुंध कटान होती रहेगी तो आक्सीजन कहां से लाएंगे। यह बात सदर विधायक विक्रम सिंह ने वर्ल्ड विजन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही। इसके बाद उन्होंने बीआरसी हंसवा में आम का पेड़ लगाकर हरियाली का संदेश दिया।
वर्ल्ड विजन संस्था ने हंसवा बीआरसी में हाईस्कूल में मेधावियों को साइकिल वितरण किया। इसमें 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 139 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। इस दौरान सदर विधायक ने पौधरोपण किया और 3500 पौधे ग्रामीणों में बांटे। संस्था ने आसपास के गांव हंसवा, एकारी, अतरहा, मिचकी आदि दर्जनों गांवों के बच्चों को साइकिल दी तो उनके चेहरे पर चमक आ गई। संस्था के मैनेजर मनोज ने कहा साइकिल पाकर बच्चे आगे की पढ़ाई के लिए दूर जा सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम के न आने से सदर तहसीलदार ने साइकिल बांटी। तहसीलदार ने कहा कि संस्था का प्रयास बहुत ही सराहनीय है।
शिक्षा के साथ-साथ संस्था ने अन्य बहुत से अच्छे काम किए गए है। खासकर चाइल्ड डेवलपमेंट के क्षेत्र में। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा बच्चों को जीवन में हताश होने की जरूरत नहीं है। आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच का होना आवश्यक है। इस मौके पर धनंजय द्विवेदी, फूलचंद पासवान, देवेंद्र श्रीवास्तव, आनंदमान सिंह, सुनील सिंह, मोहम्मद इलियास, ईदल बाबा, दीपक आदि लोग रहे।