{"_id":"69a71819bfe3726ed908d3c3","slug":"the-mastermind-made-teachers-and-close-ones-solvers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150316-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मास्टमाइंड ने शिक्षक-शिक्षिकाओं व करीबियों को बनाया साल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मास्टमाइंड ने शिक्षक-शिक्षिकाओं व करीबियों को बनाया साल्वर
विज्ञापन
हसवा(फतेहपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल में पकड़े गए साल्वर का मामला बानगी है। यहां के अलावा कई केंद्र में साल्वर बैठाए जाने का आरोप है। केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज की गहराई से छानबीन हो जाए तो साल्वरों की संख्या 200 से 250 तक हो सकती है।
थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल में गणित की परीक्षा दौरान पांच साल्वर पकड़े गए थे। पुलिस ने पांचों साल्वर को जेल भेजा है। प्रकरण में तीन स्कूलों के प्रधानाचार्य और खागा स्थित ज्ञानेंद्र बाल मंदिर स्कूल का संचालक ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव और एकारी गांव का मनोज श्रीवास्तव वांछित है। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव को बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार साल्वर में एक नाबालिग भी उसके स्कूल का था। हालांकि संचालक ने इस आरोप को खारिज किया है।
सूत्रों के अनुसार थरियांव क्षेत्र के दीन दयाल मॉडल स्कूल समेत अन्य कई स्कूल में ज्ञानेंद्र ने अपने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अपने कई करीबियों को साल्वर के रूप में शामिल कराया था। सूत्रों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में इनके चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। साल्वरों को छोड़ने के लिए ज्ञानेंद्र की दो कारें केंद्र तक आती-जाती रही हैं।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव परीक्षा के दौरान पूरी व्यवस्था खुद संभालता था और अपने करीबी लोगों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराता था। 10 मार्च को कला विषय का अंतिम पेपर होना है, जिन नामों का खुलासा हुआ है, परीक्षा में उनके अनुपस्थित रहने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे।
घर में ही तैयार करता डुप्लीकेट प्रवेश पत्र
आरोपी शिक्षक ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव अपने घर में ही परीक्षार्थी के डुप्लीकेट प्रवेश पत्र तैयार करता था। इसके बाद बोर्ड ऑफिस तक मामले को देखता था। प्रयागराज में यूपी बोर्ड ऑफिस से भी ज्ञानेंद्र के तार जुड़े हैं। ज्ञानेंद्र बाल विद्या मंदिर केवल आठवीं तक है। चर्चा है कि वह 12 वीं तक क्लास चलाता है। इनका प्रवेश आदर्श इंटर कॉलेज सीतापुर में कराता है और पढ़ाई अपने यहां। बता दें कि आदर्श इंटर कॉलेज सीतापुर के प्रधानाचार्य मामले में नामजद हैं।