फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The loan was not approved clarification from banks

ऋण स्वीकृत न होने पर बैंकों से स्पष्टीकरण

Thu, 27 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The loan was not approved clarification from banks
जिला उद्योग बंधु की बैठक लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
 जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी डा.वेदपति मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 2016-17 में 25 का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसमें 41 आवेदन पत्र संबंधित बैंकों को भेजे गए थे पर स्वीकृत नहीं हुए। जिलाधिकारी ने ऋण आवेदन पत्रों पर बैंकों द्वारा समय से स्वीकृति न होने पर नाराजगी जताई। सभी आवेदन पत्र एक हफ्ते में स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



समीक्षा में स्टेट बैंक सिटी शाखा में दो, खागा, गाजीपुर शाखा में एक- एक और पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा बैंक मुराव, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैंक, बैंक आफ कामर्स में एक एक ऋण आवेदन पत्र स्वीकृति न होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने कहा कि शत प्रतिशत स्वीकृति होनी चाहिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र मलवां में स्ट्रीट लाइट न जलने की समस्या पर अधिशासी अभियंता विद्युत से नाराजगी जताई। औद्योगिक क्षेत्र मलवां में सड़कों की मरम्मत के लिए उपायुक्त उद्योग को यूपीएसआईडीसी को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर उप जिलाधिकारी अमित भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पांडेय, अधिशासी अभियंता प्रथम वीके चौधरी, अधिशासी अभियंता द्वितीय सरोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed