फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The issue of farmers' problems dominated the BKU's Panchayat.

Fatehpur News: भाकियू की पंचायत में छाया रहा किसान समस्याओं का मुद्दा

Wed, 17 Jan 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The issue of farmers' problems dominated the BKU's Panchayat.
बिंदकी। भाकियू अराजनैतिक गुट ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। मंगलवार को पंचायत में संमस्याओं के निराकरण को लेकर सिर्फ आश्वासनों को लेकर नाराजगी जताई गई। जल्द समस्याएं हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

तहसील परिसर में हुई पंचायत में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी कोई धरना प्रदर्शन होता है, अधिकारी कर्मचारी समस्या हल करने का आश्वासन देते हैं। इसके बाद चुपचाप बैठ जाते हैं, लेकिन अब यह चलने वाला नहीं है। किसानों की समस्याएं हल नहीं हुईं, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। मंडी समिति में व्यापारियों से टीडीएस के नाम पर की जा रही कटौती बंद करने की भी मांग उठी। पात्रों को आवास, शौचालय, वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन दिए जाने का मुद्दा छाया रहा। क्षेत्र की जर्जर सड़कों को जल्द दुरुस्त और पुराने जर्जर बिजली के तारों को बदलने की मांग की। पंचायत के बाद तहसीलदार अचलेश सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर बहादुर, मिठाई लाल कुशवाहा, ननका, अजय, राजेश, रामचंद्र , राजू, राजकुमारी, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed