फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The inspection found the missing half a dozen doctors

निरीक्षण में आधा दर्जन डाक्टर मिले गायब

Sun, 24 May 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 24 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The inspection found the missing half a dozen doctors

सीएचसी में एएसडीएम राजेश यादव के औचक निरीक्षण में चिकित्साधीक्षक समेत आधा दर्जन डाक्टर नदारद मिले। इसके अलावा कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डाक्टरों के इर्द-गिर्द मंडराने वाले दलाल व एमआर भाग निकले। एएसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को एएसडीएम राजेश यादव ने सीएचसी बिंदकी पहुंचकर  हाजिरी रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया, जिसमें चिकित्साधीक्षक डा. इश्तियाक, डा. अभय, डा. जोगिंदर सिंह, डा. सत्यव्रत, रूचि, दिव्या आदि गायब रहे। इनकी अनुपस्थिति लगा दी गई।
विज्ञापन


उनको देखते ही यहां डाक्टरों के इर्द-गिर्द सीएचसी में घूमने वाले दलाल व एमआर इस दौरान अस्पताल से भाग गए। उन्होंने प्रसव केंद्र, इमरजेंसी, सफाई व्यवस्था, जननी सुरक्षा, स्टाक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। मरीजों से हालचाल पूछने पर पता चला कि बाहर से दवाइयां लिखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सपा के नगर अध्यक्ष जाहिद खां बन्ने ने भी शिकायत दर्ज कराई कि दलालों व एमआर की हमेशा रहने वाली उपस्थिति पर रोक लगाई जाए। डाक्टरों की कमी को पूरा करने के साथ ही यहां तैनात सभी डाक्टरों को सीएचसी परिसर में बने आवासों में रहने के निर्देश दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed