फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The injured woman was sent back from the police station, the police said- they are busy in Janmashtami

Fatehpur News: घायल महिला को थाने से लौटाया, पुलिस बोली- जन्माष्टमी में हैं व्यस्त

Mon, 18 Aug 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The injured woman was sent back from the police station, the police said- they are busy in Janmashtami
फोटो-12-थाने में बाइक से महिला को लेकर पहुंचे परिजन। संवाद
असोथर। कागजी व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई जब गंभीर रूप से घायल महिला को उसका देवर 10 किलोमीटर बाइक चलाकर थाने लेकर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे यह कहकर लौटा दिया कि जन्माष्टमी में व्यस्त हैं। इस पर पीड़ित का कहना है कि न उसे इलाज मिला, न सुनवाई हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जानिकपुर गांव में शनिवार रात मीना देवी पर पड़ोसियों ने रंजिश के चलते लाठियों से हमला कर दिया। परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, लेकिन महिला की हालत गंभीर देख केवल इलाज की सलाह देकर चली गई। परिजन मीना को पीएचसी असोथर ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब आठ बजे देवर साहिल पड़ोसी लड़के के साथ घायल भाभी को बाइक पर बैठाकर थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन वहां भी इंसाफ नहीं मिला। साहिल का आरोप है कि थाने में तैनात कर्मियों ने यह कहकर लौटा दिया कि सभी अधिकारी जन्माष्टमी कार्यक्रम में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए भटकते परिजनों को राहगीरों ने 108 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की, लेकिन थाने से भगाने के आरोप से इन्कार किया है। उनका कहना है कि प्राथमिकता इलाज को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed