फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The injured died in a stabbing incident, the accused friend went to jail

Fatehpur News: चाकूबाजी में घायल की मौत, आरोपी दोस्त जेल गया

Sat, 17 May 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The injured died in a stabbing incident, the accused friend went to jail
हुसैनगंज। चाकू के हमले में घायल युवक की मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी दोस्त को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार को बरात आई थी। बरात डांस के दौरान विवाद होने पर चंद्रराम के पुत्र कैलाश लोधी (23) पर गांव के राहुल ने चाकू से हमला किया था। घायल कैलाश की कानपुर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चाचा सुरेश लोधी की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ हत्या में मामला तरमीम किया। पुलिस ने शुक्रवार को राहुल सविता को गांव से गिरफ्तार किया है।आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त थे। एक साथ काम पर आते-जाते थे। बरात में नशेबाजी में विवाद हो रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया वह अत्यधिक नशे में था। बीच-बचाव करते समय धोखे में दोस्त को ही चाकू मार दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed