फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   daughter whose father did the last rites was found alive with her lover in Mathura

फतेहपुर: पिता ने जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार वो मथुरा में प्रेमी संग जिंदा मिली, पुलिस भी हैरान

Sat, 19 Jun 2021 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Jun 2021 11:55 PM IST
सार

परिजनों ने 15 जून को ललौली में मिले युवती के शव की शिनाख्त मोनिका के तौर पर की थी। पिता ने शिनाख्त से जुड़ा हलफनामा भी थाना पुलिस को दिया था।

विज्ञापन
daughter whose father did the last rites was found alive with her lover in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे से दो जून को गायब हुई मोनिका मथुरा में जिंदा मिली है। परिजनों ने 15 जून को ललौली में मिले युवती के शव की शिनाख्त मोनिका के तौर पर की थी। पिता ने शिनाख्त से जुड़ा हलफनामा भी थाना पुलिस को दिया था। इस मामले में पुलिस ने मोनिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या और साक्ष्य की धाराओं में तरमीम कर चुकी है।
विज्ञापन


पूरे मामले में आए इस नाटकीय मोड़ के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। जहानाबाद कस्बे के गंगानगर निवासी मोनिका (19) पुत्री शिवप्रसाद रैदास दो जून लापता हो गई थी। पिता ने तीन जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 15 जून को एक युवती का शव ललौली के कोर्रा कनक गांव के सामने बोरहा नाले में मिला था।
विज्ञापन

 

17 जून को पिता व भाई देवेंद्र ने शव की शिनाख्त मोनिका के रूप में की थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इंस्पेक्टर जहानाबाद राकेश पांडेय ने हलफनामा मिलने पर गुमशुदगी के मामले को हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में तरमीम कर दिया। उधर, मामले की छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम मथुरा पहुंची, जहां सर्विलांस की लोकेशन पर मोनिका पुलिस को मिल गई।

यह देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दो दिन पहले ही प्रेमी के साथ शादी रचा ली है। पुलिस मथुरा से युवती को लेकर फतेहपुर के लिए निकल चुकी है। इंस्पेक्टर जहानाबाद राकेश पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त उसके पिता द्वारा की गई थी। यही बात लिखा-पढ़ी में ली गई थी। अब मोनिका मथुरा में मिली है।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया गलत पहचान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलत पहचान की गई है इसके पीछे प्रथम दृष्टया किसी को फंसाने का मकसद भी हो सकता है। पूछताछ में मामला स्पष्ट हो जाएगा। पूरे मामले में अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि बोरहा नाले में जिस युवती का शव मिला वह कौन है। मामले को जहानाबाद स्थानांतरित करके ललौली पुलिस भी शांत बैठ गई थी। लेकिन अब ललौली पुलिस को युवती की शिनाख्त के लिए नए सिरे से काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed