फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The girl jumped on the intention of her boyfriend's friend to rape herThe girl jumped on the intention of her boyfriend's friend to rape her

Fatehpur News: प्रेमी के साथी की दुष्कर्म की नीयत पर कूदी थी युवती

Tue, 20 May 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The girl jumped on the intention of her boyfriend's friend to rape herThe girl jumped on the intention of her boyfriend's friend to rape her
हथगाम। थाना क्षेत्र में देवरिया जिले की युवती से दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने युवती की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देवरिया जिला तरकुलवा थाना क्षेत्र की की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर बताया कि हथगाम थाना के जाफरपुर निवासी संदीप रैदास से आठ माह से गलत नंबर लगने के बाद फोन पर बातचीत करने लगी थी। प्रेमजाल में फंसाकर 17 मई को संदीप ने बनारस बसअड्डे बुलाया। घर साथ ले जाने का झांसा देकर 18 मई की रात गांव पहुंचा। जहां उसका साथी महेश बाइक लेकर आया। उसे अपने घर नहीं ले जाकर दोनों पैगंबरपुर व बंदीपुर गांव के बीच स्थित ट्यूबवेल की कोठरी की छत में ले गए। जहां संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद संदीप का साथी भी छत पर आ गया। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। वह शोर मचाकर दोनों से बचकर भागी। भागने में छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसके बाद जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संदीप व महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed