{"_id":"684b23b3bca4d69c8903eaa7","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-murder-report-filed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-135569-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के नहरामऊ में बुधवार की रात एक युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों को गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
नहरामऊ निवासी अनिल निषाद की पत्नी सुधा (25) बुधवार की रात घर के अंदर अपनी दो साल की बेटी के साथ सोई थी। उसका पति, सास व ससुर घर के बाहर सो रहे थे। सास संतो देवी की सुबह नींद खुली।
उन्होंने घर के अंदर बरामदे की धन्नी में दुपट्टे के फंदे से बहू का शव लटकता देखा। चिल्लाते हुए बेटे और पति को बाहर से बुलाया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। उधर जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौरा निवासी सुधा के पिता राम प्रकाश निषाद अन्य परिजनों के साथ गुरुवार सुबह पहुंचे। उन्होंने दामाद समेत ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ प्रगति यादव और नायब तहसीलदार सुशील सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सुधा के पिता ने बताया कि अनिल निषाद के साथ बेटी की 2022 में शादी की थी। दामाद शादी के बाद से ही बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था।
सुधा के पिता ने अनिल निषाद, ससुर प्रताप निषाद, सास संतो देवी, देवर सुधीर के खिलाफ तहरीर दी है। सुधा की बेटी मानसी (2) है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।