फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The funeral procession of uncle and nephew was taken out from the house before the arrival of the wedding procession

Fatehpur News: बरात आने से पहले घर से उठे चाचा-भतीजे के जनाजे

Mon, 12 May 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession of uncle and nephew was taken out from the house before the arrival of the wedding procession
बिंदकी। बाइकों की भिड़ंत में शनिवार को चाचा और भतीजे की मौत से परिवार में बेटी की होने वाली रविवार को शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। घरातियों की तैयारी में हादसे का ग्रहण लग गया। बरात आने से पहले परिवार से दो अर्थियां उठने से विलाप की चीत्कारें सुनाईं देती रहीं। परिजनों ने शादी तय दिन में ही सादगी से संपन्न कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठर बुजुर्ग गांव निवासी अतुल (25) अपने चाचा राजेश सोनकर (35) के साथ किसी काम को लेकर चौडगरा जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवईया गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए थे। हादसे में दोनों की कानपुर में मौत हो गई थी। दूसरी बाइक के सवार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम निवासी मोहित मौर्या (32) और पहाड़ी (25) की हालत गंभीर बनी है। दिवंगत अतुल के चाचा जयकरण की पुत्री जूली की रविवार को शादी होनी थी। हादसे में चाचा राजेश व भाई अतुल की मौत की खबर से जूली के सारे अरमान टूट गए। दोनों शादी संबंधी काम से चौडगरा गए थे। परिवार में शादी की खुशियां का माहौल में शोक की लहर दौड़ गई। करीब दोपहर साढ़े तीन बजे शव पहुंचे। पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार के हाल देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। शादी वाले दिन परिवार के दो लोगों की अर्थियां उठी। परिवार ने शादी रविवार को ही कराई है। दिवंगत अतुल अविवाहित था। वह ट्रक में खलासी का काम करता था। बहन की शादी में शामिल होने कुछ दिन पहले घर आया था। दिवंगत राजेश कुमार राजगीर का काम करता था। उसके दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed