फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The Forest Department demolished part of a house built on government land using a JCB.

Fatehpur News: सरकारी जमीन पर बने मकान का हिस्सा वन विभाग ने जेसीबी से गिरवाया

Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department demolished part of a house built on government land using a JCB.
फोटो-41-मिश्रामऊ गांव में मकान का अतिक्रमित हिस्सा ढहाती जेसीबी मशीन। संवाद
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ गांव में सरकारी जमीन पर बने मकान का कुछ हिस्सा शुक्रवार की शाम को वन विभाग ने जेसीबी के जरिये ढहा दिया। डीएफओ गंगादत्त मिश्रा ने बताया कि पहले मकान स्वामी को नोटिस दिया गया था और टीम दोबारा मौके पर गई लेकिन गृह स्वामी ने दो दिन का समय मांगा। अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मिश्रामऊ निवासी बाबू सिंह ने घर के बरामदे का कुछ हिस्सा वन विभाग की जमीन पर बना लिया था। 26 सितंबर को नोटिस देने के बाद 13 अक्तूबर को टीम वहां पहुंची।
विज्ञापन

गृह स्वामी ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद क्षेत्रीय वनाधिकारी फतेहपुर रूप सिंह और तहसीलदार अमरीश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और 0.0162 हिस्से को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि तत्कालीन एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य ने मकान को अवैध कब्जे से मुक्त बताया था बावजूद इसके मकान ढहा दिया गया। जेसीबी की ठोकर से मकान की नींव हिल गई।
उन्होंने कहा कि वह मामले को अदालत में ले जाएंगे। वायरल वीडियो में वन विभाग के अधिकारी यह कहते दिख रहे हैं कि मकान ध्वस्तीकरण कार्रवाई में उनका कोई आदेश नहीं है और वह सुरक्षा के लिहाज से मौजूद थे। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

डीएफओ गंगादत्त मिश्रा ने कहा कि तत्कालीन एसडीएम ने मकान को अवैध कब्जा मुक्त बताया था लेकिन फिर से जांच की गई। मामले को डीएम से भी अवगत कराया गया। इसके बाद अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई की गई। नया आदेश आने पर पुराना आदेश स्वत: अतिक्रमित हो जाता है।

फोटो-41-मिश्रामऊ गांव में मकान का अतिक्रमित हिस्सा ढहाती जेसीबी मशीन। संवाद

फोटो-41-मिश्रामऊ गांव में मकान का अतिक्रमित हिस्सा ढहाती जेसीबी मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed