फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The first rain of the municipality opened the poll

पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल

Thu, 23 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
The first rain of the municipality opened the poll
- पहली बारिश में नगर के प्रमुख मार्गों। - फोटो : अमर उजाला
पहली बारिश ने नगर पालिका परिषद के सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। नाले-नांलियों की सफाई न होने पर मेन बाजार सहित सड़कों में बरसाती पानी से सड़क व गली लबालब हो गईं। बरसाती पानी के साथ नालों व नालियों का गंदा पानी दुकानों और कार्यालयों में जा घुसा। पानी निकालने के लिए दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के पहले दिन ही जनजीवन अस्तव्यस्त रहा तो आगे क्या होगा, इससे नगरवासी चिंतित दिखे।
विज्ञापन



नगर में मंगलवार रात दो बजे से शुरू हुई बारिश बुधवार को दिन में चार बजे तक लगातार जारी रही। सुबह से ही नगर की मेन बाजार, जूता वाली गली, फाटक बाजार, खजुहा चौराहा, महाजनी गली, नजाही बाजार, मुगल रोड, कोतवाली के सामने, अंबेडकर चौराहा, गांधी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड रोड की सड़कें नाले, नालियां चौक होने व पुलिया टूटी होने के कारण लबालब भर गई।
विज्ञापन



मुगल रोड निवासी नीरजा शुक्ला, ब्रजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कोतवाली के सामने की पुलिया एक वर्ष से टूटी होने के कारण बिना बरसात के यहां पानी भरा रहता है। चेयरमैन नीलम सोनी की अनदेखी चलते कोतवाली, खादी भंडार सहित दर्जनों दुकानों में बरसाती पानी के साथ नाले का गंदा पानी घुस गया है। गांधी चौराहे के रामकिशन गुप्ता, सभासद रामजी गुप्ता ने बताया कि चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक नाले का स्टीमेट बनवाने के बाद प्रस्ताव एक वर्ष पहले पास हो चुका था, लेकिन चेयरमैन ने निर्माण कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेयरमैन की अड़ंगेबाजी से पैदा हुई समस्या- सभासद- बिंदकी। सभासद कामता यादव, सुनील पाल, रामऔतार उर्फ रामू पटेल, हरिशंकर गुप्ता, कमलेश ओमर ने आरोप लगाया कि नगरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह सब चेयरमैन की अड़ंगेबाजी के चलते हुआ है।




क्या कहते हैं जिम्मेदार- नगर पालिका परिषद के प्रशासक एवं एसडीएम जेएन सचान व अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला ने बताया चेयरमैन के वित्तीय पावर सीज होने के बाद उनके खेमे के सभासदों ने अप्रैल के पहले सप्ताह से लेकर बुलाई गई चार बैठकों में आकर सहयोग नहीं किया, जिससे कोरम पूरा नहीं हुआ और बजट विलंब से 17 जून को पास हो सका। कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए अब टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed