फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The fate of 66,439 UP Board examinees will be decided today.

Fatehpur News: यूपी बोर्ड के 66,439 परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 23 Apr 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The fate of 66,439 UP Board examinees will be decided today.
फतेहपुर। बृहस्पतिवार को जिले के 66,439 यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि तय कर दी है। रिजल्ट शाम चार बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक 117 केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। परीक्षा के दौरान नकल के मामले भी सामने आए थे। इसमें पांच मुन्ना भाई एक राजकीय परीक्षा केंद्र और एक निजी केंद्र में पकड़े गए थे। एक केंद्र पर परीक्षा के दौरान लाइब्रेरी खुली मिलने का मामला भी सामने आया था। परीक्षा में हाईस्कूल के 36,701 और इंटरमीडिएट के 29,738 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


हाईस्कूल के 93.27 प्रतिशत छात्र हुए थे उत्तीर्ण
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल के 93.27 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। इंटरमीडिएट में 98.13 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी। अब बृहस्पतिवार को नया परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईस्कूल में श्रेयांश, इंटर में शनि रहे थे टॉपर
हाईस्कूल परीक्षा 2025 में जनक दुलारी इंटर कॉलेज हुसैनगंज के छात्र श्रेयांश ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था और उनका नाम प्रदेश मेरिट सूची में भी शामिल हुआ था। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड के छात्र शनि सिंह ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed