फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The family was beaten with a gun in protest against teasing.

Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध में परिवार पर तमंचा तानकर पीटा

Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The family was beaten with a gun in protest against teasing.
फतेहपुर। महिला से छेड़खानी के विरोध में परिवार पर तमंचा तानकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि दरवाजे पर गांव का बनवारीलाल यादव नशे में गाली गलौज कर रहा था। वह घर में अकेली थी। बाकी लोग खेत पर थे। विरोध पर घर में घुसकर छेड़खानी की। ग्रामीणों की सूचना पर पति, बेटे, देवर, जेठ, भतीजा घर आने लगे। रास्ते में बनवारी के पुत्र विनीत यादव, ललित यादव, रमेंद्र यादव, नीरज, शुशेंद्र यादव, गया यादव, कुलदीप यादव, मुन्नू यादव ने लाठी डंडा, धारदार हथियार और तमंचे से लैस होकर पति समेत अन्य परिजनों को घेर लिया। सभी पर जानलेवा हमला किया। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। परिवार को विनीत ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बलवा, छेड़खानी, मारपीट, धमकी, गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


--------

किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 15 जनवरी को लापता हो गई। किशोरी के पिता ने गांव निवासी अनिरुद्ध के खिलाफ बहलाफुसला कर अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed