फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The family clashed with the police who had gone to hand over the girl.

Fatehpur News: किशोरी को सौंपने गई पुलिस से घरवालों ने की झड़प

Sat, 28 Feb 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The family clashed with the police who had gone to hand over the girl.
गाजीपुर। अधिक उम्र के युवक से शादी कराने से नाराज होकर मुंबई गई किशोरी लौटी है। पुलिस बयान और मेडिकल कराने के बाद किशोरी को लेकर शुक्रवार शाम उसके घर छोड़ने गई। जहां किशोरी को घरवालों ने रखने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस और किशोरी की मां से झड़प हुई। पुलिस किसी तरह किशोरी को घर में छोड़कर लौट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 15 जनवरी को गायब हो गई थी। उसके चाचा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 25 फरवरी को कस्बा चौराहे से पुलिस को किशोरी मिली। इस दौरान किशोरी को वन स्टाप सेंटर में रोका गया। पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में बयान कराए। किशोरी ने बयान में बताया कि उसके पिता की काफी दिन पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां व अन्य परिजन उसकी बिना मर्जी के अधिक उम्र के लड़के से शादी करना चाहते थे। इसी वजह से अकेले मुंबई चली गई थी। उसे पता लगा कि घरवालों ने कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। यह जानने के बाद लौटकर आई है। कोर्ट ने लड़की को परिजनों के सुपुर्द किए जाने आदेश किया। पुलिस शाम करीब 7:30 बजे किशोरी को लेकर उसके घर पहुंची। जहां परिजन पुलिस से भिड़ गए और किशोरी को साथ रखने से मना किया। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश पर किशोरी को परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed