{"_id":"6a29bfd16ef6c49b110f30df","slug":"the-district-reached-the-56th-position-in-the-cm-dashboard-ranking-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-156492-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिला 56वें स्थान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिला 56वें स्थान पर पहुंचा
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश सरकार की सीएम डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। प्रदेश स्तर पर जिला 56वें स्थान पर पहुंच गया। औरैया ने बेहतर प्रशासनिक प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
जिले की रैंकिंग गिरने के पीछे कई योजनाओं और शिकायत निस्तारण से जुड़े मामलों में धीमी प्रगति को प्रमुख कारण माना गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृति और निर्माण में देरी, मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति, कन्या सुमंगला योजना में आवेदन और भुगतान में विलंब, उज्ज्वला योजना में लाभार्थियों तक समय पर लाभ न पहुंचना तथा सौभाग्य योजना से जुड़ी शिकायतों का लंबित रहना प्रमुख कारण रहे।
इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में अधूरी आपूर्ति, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में स्थापना और रखरखाव संबंधी समस्याएं, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं में भुगतान और शिकायत निस्तारण में देरी, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना में क्लेम निपटान की सुस्ती, राजस्व वादों के निस्तारण में लंबित मामले तथा आईजीआरएस और जनसुनवाई के मामलों में अपेक्षित प्रगति न होना भी जिले के कमजोर प्रदर्शन का कारण बना।