फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of the young man crushed by vehicle

वाहनसे कुचलकर युवक की मौत

Fri, 07 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man crushed by vehicle
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
औंग थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी मनोज पासवान (28) के एक रिश्तेदार कानपुर से बुधवार की रात छिवली नदी के पास पहुंचे थे। उन्हें लेने के लिए मनोज अपने खदरा गांव निवासी भांजे राहुल के साथ बताई जगह पर बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


राहुल रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुका। वह हाईवे किनारे लघुशंका करने लगा, तभी किसी वाहन ने बाइक के साथ खड़े मनोज को कुचल डाला। हादसा देखकर राहुल दौड़ा, वाहन का पीछा किया। अंधेरे के कारण वह वाहन को ठीक से नहीं देख सका।
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे पूर्व मंत्री अमरजीत जनसेवक ने घायल को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जीप से घायल को पीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई पंकज ने बताया कि मनोज जोधपुर में पत्थर की घिसाई का काम करते थे। उन्हें बीस दिन पहले एक बेटा हुआ था। जिसे देखने के लिए गांव आए थे। घटना से पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed