{"_id":"66fda51de4eb1f7634053f67","slug":"the-culprit-will-be-punished-not-the-caste-of-the-criminal-sadhvi-niranjan-jyoti-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122255-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी को मिलेगी, अपराधी की जाति नहीं : साध्वी निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी को मिलेगी, अपराधी की जाति नहीं : साध्वी निरंजन ज्योति
विज्ञापन
विजयीपुर (खागा)। दिवंगत छात्रा के परिजनों से मिलने बुधवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गांव पहुंची। उन्होंने छात्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों को सांत्वना देकर कहा कि दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं।
साध्वी निरंजन ज्योति करीब एक घंटे तक वहां रहीं। छात्रा के परिजनों की पीड़ा सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कराई। उपमुख्यमंत्री ने परिवार से जल्द मिलने आने की बात कही। उपमुख्यमंत्री ने जल्द न्याय दिलाने का भी भरोसा दिया। साध्वी ने पत्रकारों से बताया कि घटना के हर पहलू पर परिजनों से बात की है। घटना की जांच पुलिस कर रही है। इस घटना के दोषी को सजा जरूर मिलेगी।
मंगलवार को गांव पहुंचे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के मुख्यमंत्री की जाति को निशाना बनाने की टिप्पणी पर पलटवार किया। कहा कि अपराधी की कोई जाति और समाज नहीं होता है। वह केवल अपराधी ही होता है। ऐसे बयान का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस पर प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी का बढ़ा दबाव
छात्रा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी बस चालक शिवशरण उर्फ मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है। मुकदमे में नामजद आरोपी तत्कालीन प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस असफल है। मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। इन हालातों में पुलिस पर राजकपूर सिंह की गिरफ्तारी का विभाग पर दबाव बना है। पुलिस राजकपूर के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पड़ोसी जिलों में भी दबिश दी जा रही है।
अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र पर चार को सुनवाई
कोर्ट में राजकपूर सिंह ने मुकदमे में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल कराया है। प्रार्थना पत्र पर चार अक्तूबर को सुनवाई होनी है। पुलिस का पूरा प्रयास है कि उसे तारीख से हिरासत में ले। पुलिस अब तक असफल है।