फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The condition of the girl deteriorated and the crime of rape increased.

Fatehpur News: किशोरी की हालत बिगड़ी, बढ़ी दुष्कर्म की धारा

Sat, 09 Nov 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
The condition of the girl deteriorated and the crime of rape increased.
औंग(फतेहपुर)। किशोरी काे अगवा कर धर्मपरिवर्तन कराने के मामले में अब सामूहिक दुष्कर्म की बात भी सामने आ रही है। हालत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को तीन नवंबर को कानपुर निवासी विशेष समुदाय के लबरी उर्फ रानू के इशारे पर रोशन और इरशाद ने अगवा किया था। किशोरी उसी दिन पुलिस के हाथ लग गई थी। अपहरण के आरोप में लबरी उर्फ रानू को जेल भेजा था। चार नवंबर किशोरी के दाेबारा बयान हुए। बयान में किशोरी ने अपहरण में तीनों की संलिप्तता और घाटमपुर मस्जिद में धर्म परिवर्तन व निकाह की कोशिश का आरोप लगाया। विवेचक पर भी दबाव बनाकर बयान बदलाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद गुरुवार को किशोरी की अचानक हालत बिगड़ी। उसने परिजनों को बताया कि घाटमपुर स्थित एक अमरूद के बाग में लबरी उर्फ रानू, इरशाद व रोशन ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। परिजन हालत बिगड़ने पर पुलिस के साथ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां शुक्रवार को पुलिस ने तीसरी बार बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सूर्यवंशी ने बताया कि जिला अस्पताल में उन्होंने बयान दर्ज किए हैं। लबरी उर्फ रानू ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। सामूहिक दुष्कर्म की बात उनके सामने नहीं आई है। रानू के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। अपहरण में सहयोगी बाइक सवार एक आरोपी को पकड़ा गया है। रानू पहले जेल जा चुका है। विवेचक पर लगे आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed