फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The collision killed the tractor driver of the trailer

ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Fri, 06 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 06 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The collision killed the tractor driver of the trailer
नेशनल हाईवे पर अल्लीपुर के पास दुर्घटना के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

मलवां थानाक्षेत्र के अल्लीपुर हाईवे पर गुरुवार को ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र उर्फ सोनी (35) की ट्रेलर की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के खबर पाकर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोककर हंगामा किया। किसी तरह से पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। हादसा करने वाले ट्रेलर के चालक और खलासी फरार हो गए।

विज्ञापन


चालक सुरेंद्र उर्फ सोनी मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर सानी गांव निवासी देशराज उर्फ  लोला के बेटे थे। गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में सुरेंद्र चालक की नौकरी करते थे। वह सुबह ट्रैक्टर लेकर सौंरा डीजल भराने गए थे। पेट्रोल पंप से लौटते समय अल्लीपुर हाईवे पर पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर चालक उछलकर हाईवे पर जा गिरा।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैक्टर खाई में चला गया और ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। हादसे के बाद ट्रेलर के चालक और खलासी कूदकर फरार हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चालक को मृत देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से पुलिस की नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर ट्रेलर में तोड़फोड़ की। हाईवे के दोनों तरफ ट्रेलर के खड़े होने से जाम लग गया। कई किलोमीटर कानपुर की ओर व इलाहाबाद की तरफ वाहनों की कतारें लग गई।


एसओ ज्ञान सिंह ने कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। मृतक चार भाइयों वीरेंद्र, पूतन, राजेंद्र में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी दस साल पहले कांती देवी से हुई थी। उसके तीन बेटियां और दो बेटे भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed