{"_id":"581a39d94f1c1bc032437127","slug":"the-campaign-will-run-for-ganga-pollution-discharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा प्रदूषण मुक्ति के लिए चलाएंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा प्रदूषण मुक्ति के लिए चलाएंगे अभियान
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
गंगा बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में रणनीति बनाते गंगा प्रहरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में गंगा प्रहरियों ने पिछले वर्ष की पूजी गई गणेश लक्ष्मी व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को भू विसर्जन करने का निर्णय लिया। इसके लिए मूर्तियों को रखने के लिए स्थान चिह्नित किए गए।
शहर के पीलू तले चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि दीपावली में पिछले वर्ष की देवी देवताओं की प्रतिमाओं को भक्त जल में प्रवाहित न करें, जिससे अविरल निर्मल गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सके।
संचालन करते हुए महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि चौक हनुमान मंदिर, मुराइनटोला हनुमान मंदिर, मुनी का शिवाला, तांबेश्वर मंदिर, कालिकन मंदिर, शनिदेव मंदिर में भक्त अपने घरों की मूर्तियां रख दें। इन मूर्तियों को बाद में एकत्र करके भिटौरा गंगा घाट में भू विसर्जन कर दिया जाएगा। दस नवंबर को इन मूर्तियों को एकत्र किया जाएगा। इस मौके पर गिरजा शंकर सोनी, मनोज सोनी, राधेश्याम हयारण, दिलीप मोदनवाल, अरुण जायसवाल, आदित्य श्रीवास्तव, सुनील, ब्रजेश मिश्रा, आकाश मोदनवाल, दीपक साहू, नरायण गुप्त मौजूद रहे।