फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The bus driver chasing the bus was crushed by the truck

बस का पीछा कर रहे बाइक चालक को ट्रक ने कुचला

Thu, 01 Feb 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
The bus driver chasing the bus was crushed by the truck
विचित्र नारायण की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोडवेज बस का पीछा कर रहे बाइक सवार टेलर मास्टर को गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव के सौहपुर निवासी नरेंद्र श्रीवास्तव का बेटा विचित्र नारायण (32) लुधियाना में तौलिया फैक्ट्री में टेलर मास्टर था। बांदा जाने वाली रोडवेज बस से गांव के दंसवामील मोड़ पर उतरा था। उसका बैग बस में छूट गया। बस का पीछा करने के लिए चचेरे भाई अरविंद की बाइक मंगाई। भाई को मोड़ पर रुकने के लिए बोला और खुद बाइक लेकर बस का पीछा करने लगा।
विज्ञापन


ललौली थाने के लदिगवां के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक ने उसे कुचल दिया। सिर में ट्रक चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव पहुंचे। भाई अलख निरंजन ने बताया कि दो माह बाद घर लौट रहे थे। बैग में कपड़े, कमाई की रकम, एटीएम, सारे कागजात मौजूद थे। इसी वजह से बैग लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। घटना से मां शिवकली, पत्नी सुनीता रो-रो कर बेहाल हैं। उसके तीन मासूम बच्चे अंजलि, काजल और बेटा शिवम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed