{"_id":"57b763d64f1c1bfe136eb3a1","slug":"the-body-of-the-young-man-came-created-a-furore-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव आते ही गांव में मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव आते ही गांव में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
मृतक के रोत बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुर के पास गुरुवार रात कं टेनर की टक्कर से मृत युवक का शव शुक्रवार को घर आते ही कोहराम मच गया। घायल तीन साथी कानपुर के एक अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
गुरुवार देर रात गांव पहुर के पास एक होटल से खाना खाने के बाद गांव जलाला निवासी शिवकरन सिंह का 28 वर्षीय बेटा राजेंद्र सिंह उर्फ बबलू अपने गांव के ही साथियों नीरज, लवकुश व मुलायम सिंह उर्फ भूरा मुगलरोड हाईवे के किनारे बाइक खड़ी कर बातें कर रहे थे। तभी बकेवर की ओर से तेज रफ्तार पर आ रहे कंटेनर ने चारों मित्रों को जोरदार टक्कर मार दिया। चारों घायलों को पुलिस ने गोपलगंज पीएचसी में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान चारों की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने बबलू को फतेहपुर व उसके तीन साथियों को कानपुर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में बबलू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद जब परिजन शव लेकर घर आए तो गांव में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मृतक के भाई योगेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई की गई है। कंनटेनर को कब्जे में लेकर खलासी को गिरफ्तार कर उसक ी निशादेही पर चालक को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस फोर्स भेजा गया है।
विज्ञापन
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया- चौडगरा। राजेंद्र सिंह उर्फ बबलू खेती कर पत्नी माया, मासूम पुत्र कृष्णा, पुत्री सृष्टि का भरण पोषण करता था। कंनटेनर की टक्कर से मौत हो जाने पर उसके मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।