फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a woman was found hanging in the room

Fatehpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 03 Feb 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging in the room
फाइल फोटो-34-ज्योति देवी। स्रोत परिजन - फोटो : 1
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में महिला का शव फंटे से लटका मिला। महिला के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस कुछ ससुरालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दंदवा गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन ज्योति देवी (22) की शादी 2022 में बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर गांव निवासी विनय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन बहन से दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

ससुरालियों ने रविवार देर शाम बहन के खुदकुशी किए जाने की सूचना दी। वह परिवार के साथ फरीदपुर पहुंचे। बहन का शव जमीन पर रखा था। उसके गले पर रस्सी के फंदे का निशान था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने ज्योति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। ससुरालियों ने बताया कि किसी बात पर ज्योति का पति से विवाद हुआ था। इसके बाद कमरे में चली गई और फंदे से लटक गई। उसे फंदा काटकर उतारा गया लेकिन देर हो चुकी थी।


पुलिस ने भाई के तहरीर पर महिला के पति विनय कुमार, ससुर छेद्दी, चचेरे ससुर सुल्तान, मलखान, नंदोई शत्रुघन, संतोष, देवर नितेश और एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

फाइल फोटो-34-ज्योति देवी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-34-ज्योति देवी। स्रोत परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed