फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a transgender who drowned in the Yamuna was found three kilometers away at Ekdala Ghat.

Fatehpur News: यमुना में डूबे किन्नर का शव तीन किमी दूर एकडला घाट पर मिला

Tue, 19 May 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a transgender who drowned in the Yamuna was found three kilometers away at Ekdala Ghat.
किशनपुर। यमुना नदी में साथियों के साथ स्नान के दौरान डूबे किन्नर का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर एकडला घाट के पास मिला।
विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने की पप्पू कॉलोनी निवासी किन्नर अंजू (32) वर्तमान में दिल्ली के बसंत विहार में रह रही थीं। रविवार को अंजू, मीना, नैना, नेहा, छोटू और चालक शिवपूजन किशनपुर कस्बे में गुरु बुजुर्ग किन्नर रीना से मिलने पहुंचे थे। रीना के घर न मिलने पर सभी रावण मैदान के पीछे यमुना नदी में नहाने चले गए, जहां अंजू और नैना डूबने लगीं। चालक शिवपूजन ने नैना को बचा लिया। अंजू गहराई में चली गईं और लापता हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे एसडीआरएफ की टीम ने फिर से तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर एकडला के हनुमान मंदिर के पास अंजू का शव उतराता मिला। थानाध्यक्ष बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि अंजू के पिता हाफिज व अन्य परिजन भी सुबह किशनपुर घाट पहुंचे। यहां शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed