{"_id":"5730e2db4f1c1b7d0a919fac","slug":"the-bike-crushed-the-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने बालक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने बालक को कुचला, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 10 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक ने सोमवार सुबह सड़क पार कर रहे एक बालक को कुचल दिया, जबकि साथ चल रही उसकी बहन बाल-बाल बच गई। पेट पर बाइक का पहिया चढ़ने से बालक को बचाया नहीं जा सका। हालांकि लोग उसे पीएचसी फिर ट्रामा सेंटर ले गए थे। उधर, आरोपी बाइक सवार को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
यह सड़क हादसा असोथर थाना क्षेत्र के सरायखालिस गांव में हुआ। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजकुमार का नौ साल का बेटा अमन घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच उसकी बड़ी बहन खुशी आ गई। दोनों भाई-बहन कुछ देर साथ खेले, फिर किसी काम से सड़क पार रहने वाले एक परिचित के घर जाने लगे।
विज्ञापन
तभी असोथर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अमन को चपेट में ले लिया। अमर टक्कर लगने के बाद उछलकर सड़क पर गिरा लेकिन बाइक सवार ने भागने के प्रयास में अमन के पेट पर दोबारा बाइक का पहिया चढ़ा दिया। एसओ सुभाष चंद्र चौरसिया का कहना है कि मृतक के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमन की मौत की वजह बेहतर इलाज का समय से न मिलना भी है। हादसा सुबह सात बजे के करीब हुआ। लहूलुहान हालत में पीएचसी पहुंचे अमन को डॉक्टरों ने कुछ देर बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर के बाहर बेटे की मौत पर बिलख रही मां सुमन देवी का कहना था कि असोथर से बेटे को कुछ देर बाद ही रेफर कर दिया गया था। प्राइवेट वाहन करने को पैसा नहीं था। 108 नंबर एंबुलेंस काफी देर बाद आई। बेटे को यहां लाने में देर हो गई। जल्दी आ जाते तो शायद बच जाता।