{"_id":"696000f1f2d4990db90c8837","slug":"the-bdo-immediately-got-the-tiles-removed-from-the-mud-in-the-computer-room-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147054-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कंप्यूटर कक्ष में मिट्टी पर लगी टाइल्स, बीडीओ ने तुरंत उखड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कंप्यूटर कक्ष में मिट्टी पर लगी टाइल्स, बीडीओ ने तुरंत उखड़वाए
विज्ञापन
फोटो-1-कंप्यूटर कक्ष से उखाड़े गई टाइल्स। संवाद
बहुआ। ब्लॉक परिसर में बन रहे कंप्यूटर कक्ष के निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां सीमेंट-बालू के प्लास्टर की जगह सीधे मिट्टी पर ही टाइल्स लगाई जा रही थीं। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान यह देखकर बीडीओ भड़क उठे और सभी टाइल्स उखड़ला दिए। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों को फटकार लगाई है।
कंप्यूटर कक्ष का निर्माण क्षेत्र पंचायत से स्वीकृत पांच लाख 96 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था मनोज कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इन दिनों निर्माणाधीन कक्ष में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ जय प्रकाश ने पाया कि निर्धारित मानकों के विपरीत टाइल्स बिना मौरंग और सीमेंट प्लास्टर के लगाई जा रही हैं। उन्होंने तत्काल सभी टाइल्स उखड़वाकर कांट्रैक्टर कंपनी के कर्मचारियों को फटकार लगाई। बीडीओ ने बताया कि गुणवत्ताविहीन कार्य को लेकर फर्म के प्रोपराइटर से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।