खागा। नगर की ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार को तीसरे दिन अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण, नगर भ्रमण और गिरिजा पूजन की लीलाओं का मंचन किया गया।
लीला की शुरुआत श्रीराम और लक्ष्मण के गुरु विश्वामित्र संग वनगमन से हुई। इसके बाद अहिल्या का पत्थर रूप, उसकी पीड़ा और प्रभु श्रीराम के स्पर्श से उद्धार का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
कलाकारों ने गौतम ऋषि के श्राप, इंद्र के छल और अहिल्या के शापित होने की कथा को प्रभावशाली अभिनय के साथ मंचित किया। इसके बाद गिरिजा पूजन और नगर भ्रमण की लीला का सुंदर मंचन हुआ। मंचन के दौरान अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, सूर्यप्रकाश सिंह, सोनू समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।