फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The attorney for the doctor's arrest on the street

डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए वकील सड़क पर

Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The attorney for the doctor's arrest on the street
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। अधिवक्ता कमलेश दीक्षित की गलत इलाज के बाद हुई मौत से वकीलों में नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने दोषी चिकित्सक की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चिकित्सक को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि कमलेश कुमार दीक्षित की गलत इलाज से मौत हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यदि मृतक अधिवक्ता के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी से डा.आरपी त्रिपाठी के चिकित्सालय के मानकों की जांच कराने, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को दस लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। इस मौके पर महामंत्री मणि प्रकाश दुबे, अरविंद नारायण मिश्रा, आशीष मिश्रा, अभिलाष त्रिवेदी, आशीष गौर, संदीप पांडेय, धनंजय सिंह, महेश कुमार वर्मा, इंद्र कुमार चौहान, महेंद्र सिंह पटेल, वागीश कुमार, प्रेम शंकर त्रिवेदी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed