फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The ambulance overturned after the driver dozed off, injuring four people including the driver.

Fatehpur News: चालक को झपकी आने से एंबुलेंस पलटी, चालक समेत चार घायल

Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The ambulance overturned after the driver dozed off, injuring four people including the driver.
फोटो-39-हाईवे पर पलटी पड़ी एंबुलेंस। संवाद
अल्लीपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मलवां कस्बा ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर चालक को झपकी आने से एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक प्रयागराज से कानपुर जाने वाले हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने एंबुलेंस हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में राजस्थान प्रांत के सीहोर जिला नसूलगंज थाने के बड़े नगर निवासी चालक करन शर्मा, आकाश शर्मा, रोहित ओझा और सतीश घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि चालक मुंबई से शव लेकर चित्रकूट छोड़ने जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि सभी को हल्की चोटें आई हैं और यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
खखरेरू। थाना क्षेत्र के कोट मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। धाता थाना क्षेत्र के बरसौला निवासी शिवमूरत खखरेरू के महेड़ी गांव से घर लौट रहे थे। दरियापुर गांव निवासी तेजबली बाजार से घर जा रहे थे। तभी दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। सीएचसी से डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटनाओं में मामा-भांजी समेत सात घायल
खागा। अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को मामा-भांजी समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
खागा-किशुनपुर मार्ग पर त्रिलोचनपुर गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से असोथर निवासी कृष्णकुमार और उनके मित्र अभिलाष घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार रानीपुर कुरा निवासी शिवकुमार और उनकी भांजी मनीषा भी घायल हो गईं। इसी हादसे में ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र कुमार भी चोटिल हुआ। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर साईं ढाबा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में खागा निवासी सुखनंदन और उनकी मां आशा देवी घायल हो गईं।



बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

धाता। थाना क्षेत्र के अढ़ौली मिल के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। अढ़ौली गांव निवासी टिंकू यादव और विजय यादव बाइक से लौट रहे थे। हिनौता गांव निवासी प्रेमचंद्र लोधी दूसरी बाइक से आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

फोटो-39-हाईवे पर पलटी पड़ी एंबुलेंस। संवाद

फोटो-39-हाईवे पर पलटी पड़ी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed