फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ten per cent of the student vulnerable to fever

दस फीसदी विद्यार्थी बुखार की चपेट में

Thu, 15 Oct 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ten per cent of the student vulnerable to fever

जानलेवा बुखार के कहर से जूझते नोनारा के पड़ोसी गांव भी चपेट में आ गए हैं। बुधवार को बुढ़वा के गंगा चरन सधारी लाल इंटर कालेज में लगे स्वास्थ्य कैंप में दस फीसदी बच्चे बुखार से ग्रसित मिले। डॉक्टरों ने बुखार पीड़ित विद्यार्थियों को दवाएं उपलब्ध कराने के साथ घरों के अलावा आसपास साफ सफाई रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन


 
मंगलवार रात दो मौतें होने के साथ अमौली ब्लाक के नोनारा गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है, जबकि एक बुखार पीड़ित धनाभाव के चलते फांसी लगाकर जान दे चुका है।
विज्ञापन



नोनारा के साथ आसपास के गांव भी बीमारी की जद में आ गए। इसकी ताकीद बुधवार को बुढ़वा पहुंची स्वास्थ्य टीम के परीक्षण के दौरान हुई।


गंगा चरन सधारी लाल इंटर कालेज में कैंप लगाए डॉ. मोनिका गुप्ता व डॉ. श्री नारायण की टीम ने एसीएमओ डॉ. रमांकांत की मौजूदगी में 785 विद्यार्थियों में 76 को बुखार ग्रसित पाया। बुखार पीड़ित विद्यार्थी नोनारा के पड़ोसी गांव आजमपुर गढ़वा, बुढ़वा, कनैरा, नेउरी, डीघनपुर, बिजौली, बाबूपुर, टकौली के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. रमाकांत ने बताया कि बुखार पीड़ित विद्यार्थियों को दवाएं मुहैया कराने के साथ उन्हें सफाई के लिए प्रेरित किया गया है।

 


नोनारा से चार और मरीज कानपुर रेफर - अमौली। नोनारा गांव से बुखार पीड़ितों के रेफर होने का सिलसिला जारी है। हर एक दिन कोई न कोई मरीज कानपुर के लिए रेफर हो रहा है।



बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने 30 नए रोगी देखे। इनमें से पांच की स्लाइडें बनाईं। सुनीता पत्नी जगदेश, सन्नो पत्नी जमील, रंजीत पुत्र छेद्दू व विजय पुत्र विपिन को नाजुक हालत होने पर उर्सला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। चारों मरीजाें को उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया।



उधर, नोनारा के अलावा लहुरी सराय में डॉ. मेवालाल व डॉ. ऋषि कुमार की टीम ने 13 मरीज देखे और इनमें से एक की स्लाइड तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed