फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tempo full of devotees overturned, woman killed, eight injured

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा महिला की मौत,आठ घायल .

Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tempo full of devotees overturned, woman killed, eight injured
मर्च्यूरी हाउस में गमगीन बैठे रीता देवी के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। दो महिलाएं समेत लोग घायल हो गए। इन्हें गाजीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसा गाजीपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मणपुर के पास हुआ है।
विज्ञापन

गाजीपुर कस्बा से भिठौरा गंगा घाट के लिए आठ श्रद्धालुओं को टेंपो से लेकर चालक जा रहा था। टेंपो लक्ष्मणपुर के समीप पहुंचास तभी गड्ढा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। टेंपो में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में रीता देवी (40) निवासी चुरियानी थाना गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो सवार गायत्री (45), बुद्दन (40) निवासी खेसहन
विज्ञापन

गाजीपुर समेत आठ घायलों को पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर गायत्री और बुद्दन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया हादसा गड्ढा बचाने के चक्कर में हुआ है। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका रीता देवी छह साल के नाती आदर्श को लेकर गंगा नहाने जा रही थीं। टेंपो अनियंत्रित होते ही रीता ने नाती को बचाने के लिए उसे बाहर फेंकने की कोशिश की। इसी दौरान वह टेंपो के नीचे आ गईं। टेंपो के नीचे आने से पहले आदर्श को बाहर फेंक दिया था। आदर्श को मामूली चोट आईं। हादसे से रीता के पति और परिजनों का हाल बेहाल दिखा। पति पोस्टआफिस जहानाबाद में कार्यरत हैं। मृतका के बेटे रितेश, दुर्गेश और मुकेश और दो बेटियां ऋचा, रुचि हैं। रितेश का बेटा आदर्श है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed