फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager jumps from roof after being chased by monkeys, dies

Fatehpur News: बंदरों के दौड़ाने पर छत से कूदा किशोर, मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teenager jumps from roof after being chased by monkeys, dies
फोटो-01- फाइल फोटो इजहरुल। स्रोत परिजन - फोटो : Archive
खखरेरू (फतेहपुर)। छत पर सो रहे किशोर को बुधवार सुबह बंदरों ने घेर लिया और काटने के लिए झपट पड़े। बचने की कोशिश में वह छत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पौली निवासी स्व. असलम का पुत्र इजहरुल (16) गांव के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। सुबह करीब 6:15 बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि छत पर चारों ओर बंदर उसे घेरे हुए हैं। घर के अन्य सदस्य नीचे थे। इसी बीच एक बंदर उसे काटने के लिए झपटा तभी सभी झपट पड़े। बंदरों से बचने के लिए वह पीछे हटते-हटते बाउंड्री तक पहुंच गया और छत से नीचे गिट्टी के ढेर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

छलांग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख सुनकर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए शहर ले जा रहे थे लेकिन खागा के पास उसकी मौत हो गई।
इजहरुल चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। पिता की चार वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई इमामुल हसन खाड़ी देश में नौकरी करता है। छोटे भाई-बहन पढ़ाई कर रहे हैं। परिजन ने बताया कि शव को शाम की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों के हमले से पहले भी हो चुके हैं हादसे
18 जनवरी को बिंदकी नगर के दो अलग-अलग मोहल्लों में बंदरों के हमले से एक किशोरी की मौत हो गई थी। दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई थी। घायल किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में जारी रहा।

19 अप्रैल को खागा नगर के पुराने जीटी रोड पर बंदरों से बचने के प्रयास में बाइक सवार चाचा-भतीजा गिर पड़े थे। हादसे में पीछे बैठे वरिष्ठजन की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। बाइक चला रहे भतीजे को मामूली चोट आई थी।

फोटो-01- फाइल फोटो इजहरुल। स्रोत परिजन

फोटो-01- फाइल फोटो इजहरुल। स्रोत परिजन- फोटो : Archive

फोटो-01- फाइल फोटो इजहरुल। स्रोत परिजन

फोटो-01- फाइल फोटो इजहरुल। स्रोत परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed