फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   teenaged abduction was false

किशोरी के अपहरण का मामला निकला फर्जी

Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
teenaged abduction was false
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण का मामला फर्जी निकला। घर लौटी किशोरी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर खेत गई थी। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने बाइक सवार दो युवकों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। मामला दो वर्गों का देख पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे किशोरी घर पहुंच गई। उसने गांव के एक युवक के साथ जाने की बात स्वीकार की है। युवती के मुताबिक वह अक्सर मोबाइल पर उक्त युवक से बात करती थी। वह युवक के साथ घूमने गई थी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएगे। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed