{"_id":"6abacaed338c30ed9706a028","slug":"team-arrives-to-have-shop-vacated-shopkeepers-health-deteriorates-during-talks-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-163430-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुकान खाली कराने पहुंची टीम, वार्ता के दौरान दुकानदार की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुकान खाली कराने पहुंची टीम, वार्ता के दौरान दुकानदार की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के लालूगंज बाजार में दुकानों के स्वामित्व और किरायेदारी को लेकर बाजार मालिक और दुकानदारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को तीन दुकानों को खाली कराने पहुंची राजस्व टीम के सामने वार्ता के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दुकानदार आनंद गुप्ता अचानक गश खाकर गिर पड़े और उनके मुंह से खून आने लगा। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें दवा दी।
बाजार मालिक के मैनेजर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2025 में एडीएम के आदेश में मालिकाना हक आरबी आद्या शरण सिंह के पक्ष में आया था। किरायेदारी से जुड़े मुकदमों में भी फैसला उनके पक्ष में हुआ। वर्ष 2025-26 में 17 मामलों में निर्णय के बाद 14 दुकानदारों ने नए किरायेदारी अधिनियम के तहत समझौता कर किराया देना शुरू कर दिया।
उनका दावा है कि करीब 600 दुकानदारों में 263 किराया दे रहे हैं, जबकि 337 ने किराया नहीं दिया है। वहीं दुकानदार आनंद गुप्ता का कहना है कि कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें आबादी क्षेत्र में हैं और राजस्व अभिलेखों में आरबी आद्या शरण सिंह का नाम दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
तीन दुकानों को खाली कराने के कोर्ट आदेश के अनुपालन में तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, लेखपाल, पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे। बड़ी संख्या में दुकानदार और महिलाएं भी मौजूद थीं। तहसीलदार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल कार्रवाई स्थगित है।