फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teachers and employees will register their protest today by wearing black bands.

Fatehpur News: काली पट्टी बांधकर आज विरोध दर्ज कराएंगे शिक्षक व कर्मचारी

Wed, 01 Apr 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees will register their protest today by wearing black bands.
फोटो-20- कलक्ट्रेट कर्मचारी भवन में बैठक करते विभिन्न शिक्षक संगठन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : सबरीन।
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित कर्मचारी संघ भवन में मंगलवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठनों की जिला स्तरीय संयुक्त बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक विस्तार और आगामी आंदोलन की रणनीति पर निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह ने घोषणा की बुधवार को सभी शिक्षक एवं कर्मचारी काला दिवस मनाएंगे। शिक्षक व कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। निर्णय लिया गया कि आरटीई एक्ट 2009 की अधिसूचना से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर अनिवार्य रूप से टीईटी लागू करने के प्रयास का विरोध किया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में 13 अप्रैल 2026 को शाम पांच बजे जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से मान सिंह यादव को जिला संयोजक व अरुण कुमार शर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विभिन्न घटक संगठनों के जिला अध्यक्ष प्रशांत पांडेय, निधान सिंह, धर्मेंद्र कुमार साहू, अखिलेश त्रिपाठी, अजय मिश्र, वीरेंद्र राजपूत तथा महफूज अहमद को पदेन सह संयोजक बनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अटेवा राकेश सिंह, उदित कुमार सचान, गिरीश चंद्र, धर्मेंद्र मौर्य, उमेश कुमार, विपिन गुप्ता, सूर्यनारायण आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed