{"_id":"60183eac8ebc3e32ea4f01d2","slug":"teacher-suspension-fathepur-news-preparation-composite-school-fatehpur-news-knp60932754","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका के निलंबन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका के निलंबन की तैयारी
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज में सीटीईटी दूसरे के नाम से देते पकड़ी गई कंपोजिट विद्यालय अमौली की सहायक अध्यापक पूजा वर्मा के निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए ने प्रयागराज से पकड़ी गई सहायक अध्यापक का ब्योरा मांगा है।
चांदपुर थाने के सलेमपुर कनेरा मजरे भगौनापुर निवासी कृष्ण बिहारी वर्मा की बेटी पूजा वर्मा नवंबर में हुई 68 हजार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में सहायक अध्यापक बनी थी।
शिक्षिका ने दो नवंबर 2020 को कंपोजिट विद्यालय अमौली में बतौर सहायक अध्यापक पदभार ग्रहण किया था। 28 जनवरी को शिक्षिका स्कूल से स्वयं परीक्षा देने के लिए अवकाश लेकर गई थी।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने केपी उच्च शिक्षा संस्थान प्रयागराज में बैरहना कीटगंज निवासी इंद्रावती देेवी के नाम से उसे परीक्षा देते हुए पकड़ा।
शिक्षिका ने जहानाबाद में सीबीएसई बोर्ड से संचालित एक कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आगे की पढ़ाई कानपुर महानगर से पूरी करके वह परिषदीय स्कूल की शिक्षक बनी।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ अमौली पुष्पराज सिंह को आदेश दिए गए हैं।
बीईओ से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया जाएगा। उसके साल्वर गैंग से संबंध होने की पुष्टि होने पर अन्य विभागीय कार्रवाई भी की सकती है।