फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   teacher counciling in fatehpur

सहायक अध्यापक बनने नहीं आए 29 अभ्यर्थी

Thu, 15 Oct 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
teacher counciling in fatehpur
बेसिक शिक्षा विभाग की काउंसलिंग में 479 अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक पद के लिए काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन

दो दिनी काउंसलिंग में कुल 29 अभ्यर्थी अभिलेख जमा करने नहीं आए। काउंसलिंग कराने वाले चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में नियुक्तिपत्र बांटे जाएंगे।
प्रदेश में चल रही 31277 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में जिले को 508 अभ्यर्थियों की सूची काउंसलिंग के लिए मिली थी।
दो दिनी काउंसलिंग के पहले दिन 363 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिनमें 323 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। अंतिम दिन गुरुवार को पहले दिन के छूटे अभ्यर्थी मिलाकर कुल 185 अभ्यर्थी बुलाए गए थे।
विज्ञापन

इस तरह से दोनों दिन की काउंसलिंग में कुल 479 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। दोनों दिन की काउंसलिंग में 363 पुरुषों में 340 ने काउंसलिंग कराई थी और 23 गैरहाजिर थे। इसी तरह से दोनों दिन की काउंसलिंग में कुल 145 महिला अभ्यर्थियों में 139 ने काउंसिंल कराई और छह महिला अभ्यर्थी गैरहाजिर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिनी काउंसलिंग पूरी हो गई है। चयनित सभी अभ्यर्थी एक फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र लेने उपस्थित हों।
यह सभी शिक्षक फिलहाल बीएसए कार्यालय में संबद्ध रहेंगे। शासन के दूसरा आदेश आने के बाद स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed