फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Taste will gain global recognition, new doors of business will open

Fatehpur News: स्वाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, खुलेंगे कारोबार के नए द्वार

Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Taste will gain global recognition, new doors of business will open
क्रासर
विज्ञापन

- योजना में चुने गए सरसों आधारित उत्पाद, मट्ठा के आलू और खीर मोहन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले के पारंपरिक व्यंजनों और खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार की एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत जिले के लिए सरसों आधारित उत्पाद, मट्ठा के आलू तथा खीर मोहन मिठाई का चयन किया गया है। योजना का उद्देश्य स्थानीय स्वाद और परंपरागत उत्पादों को बाजार से जोड़कर उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऐसे उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए स्वचालित मशीनों की स्थापना, पैकेजिंग एवं लेबलिंग की आधुनिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण प्रसंस्करण संसाधनों की स्थापना, कोल्ड किचन, कोल्ड चेन, डीप फ्रीजर, शॉप वैन और मिनी फूड ट्रक जैसी सुविधाओं के लिए भी सहायता का प्रावधान किया गया है। पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत पर विभागीय प्रावधानों के अनुसार 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेलों व प्रदर्शनियों में भागीदारी के लिए स्टॉल तथा आवागमन व्यय में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार और नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 से 29 सितंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा है। इसमें जिले के चयनित पारंपरिक व्यंजनों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिले के योग्य फूड वेंडर्स और उद्यमियों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जानी है। उपायुक्त उद्योग ने जिले के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों, खाद्य उत्पाद निर्माताओं, विक्रेताओं तथा सरसों आधारित उत्पाद, मट्ठा के आलू और खीरमोहन मिठाई से जुड़े कारोबारियों से योजना में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से आयोजित बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवसाय संवर्धन, ब्रांडिंग और विपणन की रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे जिले के पारंपरिक स्वाद को नई ऊंचाई मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed