फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tappebaaz crossed 39 thousand rupees by changing ATM card

Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाज ने 39 हजार रुपये किए पार

Mon, 28 Aug 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tappebaaz crossed 39 thousand rupees by changing ATM card
जहानाबाद। श्रमिक का एटीएम बदल कर टप्पेबाज ने 39 हजार रुपये खाते से पार कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव लहुरीसरांय निवासी कमल किशोर यादव ने बताया कि वह 23 अगस्त को दोपहर बाद बैंक की शाखा जहानाबाद से एटीएम कार्ड का पासवर्ड जनरेट कराने गया था। वहां पर पहले से खड़े टप्पेबाज ने देखने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया, जब वह घर पहुंचा तो शाम को मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकल गए हैं। बैंक शाखा से मालूम हुआ कि खाते से पैसे निकल गए हैं। थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि एक अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed