{"_id":"a492a505cea3ca8dbfd73f87e8955ceb","slug":"tanker-collision-killed-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा में शनिवार रात एक टैंकर ने एक बाइक सवार युवक
विज्ञापन
को कुचल दिया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर निवासी रामरतन के पुत्र रामबाबू (35) बाइक से चौडगरा आए थे और काम के बाद घर लौट रहे थे। चौडगरा के पास एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे चौडगरा चौकी इंचार्ज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में अधिक चोट आई।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, रामबाबू की मौत से उसके वृद्ध पिता रामरतन, माता किशोरी देवी, पत्नी ऊषा देवी, बेटा अंकित, कृष्णा और बेटी अंजली के भरण-पोषण की समस्या आ गई है।