फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   suspecting driver's behaviour teenaged girl jumped from running vechicle to

आबरू बचाने में जान गंवाई

Tue, 11 Aug 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 11 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
suspecting driver's behaviour teenaged girl jumped from running vechicle to

वाहन चालक की बदनीयती भांप किशोरी ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। उसने आबरू तो चला ली, लेकिन इसकी कीमत जान लेकर चुकानी पड़ी। किशोरी की मौत से गुस्साए लोगों ने जहानाबाद -फतेहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने और किशोरी के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। तब जाकर करीब पांच घंटे बाद रास्ता खुला।

विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव बारा निवासी उदयभान की बेटी आकांक्षा उर्फ शिवानी की तबीयत खराब थी। वह पिता के साथ साइकिल से मऊदेव स्थित अस्पताल जाने के लिए निकली। रास्ते में बिंदकी थाना क्षेत्र के कांजीखेड़ा गांव निवासी दुग्धवाहन चालक अनूप मिला। उदयभान ने आकांशा को उसके पिकअप में बैठा दिया और खुद साइकिल से जाने लगे। मऊदेव पहुंचने पर  चालक ने उसे उतारने के बजाय गाड़ी तेज कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़ पड़े। आरोप है कि इस पर चालक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इससे परेशान किशोरी खूंटा झाल के पास चलती गाड़ी से कूद पड़ी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाया बुझाया। मृतका के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। करीब पांच घंटे बाद रास्ता खुल सका। देरशाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed