फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sucide,fathepur,fathepur news

झगड़े से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई

Sun, 09 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
sucide,fathepur,fathepur news
खखरेरू। पारिवारिक झगड़ों से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चार दिन पहले ही महिला मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर नारा गांव की रहने वाली सीता देवी (30) पुत्री दादूराम की शादी वर्ष 2014 में खखरेरू के रहने वाले गोविंदा के साथ हुई थी। शनिवार की रात सीता देवी व अन्य परिवारीजन छत पर सो रहे थे। रविवार की सुबह परिजनों की आंख खुली और वे नीचे आए तो देखा कि सीता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। कोहराम मचा तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सीता के पिता दादूराम व भाई विजय व अन्य लोग खखरेरू आ गए।
विज्ञापन

दादूराम ने बताया कि शादी के बाद से ही परिवारीजन बिना किसी गलती के सीता को पीटते रहते थे, पति भी इसमें साथ देता था। इस कारण सीता मायके में भी रहती थी। बताया कि चार दिन पहले ही उसे समझाकर ससुराल भेजा गया था। परिजनों ने उसे फिर से प्रताड़ित किया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर खखरेरू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई विजय की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed