{"_id":"60bfb60f8ebc3e09d22b6892","slug":"sucide-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6330170150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट दर्द से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हुसैनगंज। हलवाई का काम करने वाले एक युवक ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के पूरब दिशा में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह पेट दर्द की बीमारी को लेकर काफी परेशान रहता था।
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के धरमदासपुर गांव का रहने वाला दीपू लोधी (24) हलवाई का काम करता था। घर में उसके पिता अशोक लोधी व तीन छोटे भाई अमित, अनिरुद्ध, अनूप व एक बहन अंजली है। मां का निधन दो साल पहले हो चुका है। मंगलवार की सुबह दीपू घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की तो कुछ देर बाद पता चला कि गांव के पूरब में आम के बाग में एक पेड़ से लटककर उसने खुदकुशी कर ली है।
परिजन पहुंचे तो गमछे के सहारे उसका शव पेड़ से लटक रहा था। सूचना पर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके पिता अशोक ने बताया कि दीपू को पेट दर्द की बीमारी थी और वह काफी परेशान रहता था। काफी इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहा था। परिवार में कोहराम मचा है। एसओ हुसैनगंज ने बताया कि पिता के अनुसार उसने बीमारी के चलते खुदकुशी की है।