फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sucide,fatehpur news

ककरहा तालाब के पास युवक ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
sucide,fatehpur news
खजुहा। कस्बा के ककरहा तालाब के पास एक युवक ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह लोगों ने शव झूलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। बिंदकी पुलिस ने पहचान कराई। युवक घाटमपुर क्षेत्र का रहने वाला था, गुरुवार को अपने भाई से मिलकर घाटमपुर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

युवक की पहचान अनिल (20) पुत्र राधेश्याम निवासी गणेशपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि अनिल लॉकडाउन से पहले सूरत में मजदूरी करता था और लॉकडाउन में वह सूरत से कल्यानपुर थानाक्षेत्र के पहुरा गांव पहुंचा।
विज्ञापन

पहुर गांव में अनिल का बड़ा भाई प्रताप सिंह रहता है, जो वहीं पर कपड़े की फेरी लगाता है। सूचना पर खजुहा पहुंचे प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम अनिल घाटमपुर जाने के लिए घर से निकला था। पहुर गांव से करीब 10 किमी दूर ककरहा तालाब के पास स्थित बाग में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। अनिल ने रस्सी से फांसी लगाई थी। पुलिस को मौके से एक बैग मिला, इसमें कपड़े व मोबाइल चार्जर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed